BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 5:53 pm
KHABAR : प्रमुख सचिव राजस्‍व पोरवाल ने की वीसी के माध्‍यम से विभागीय समीक्षा, पीएम किसान सम्‍मान निधि के सभी हितग्राहियों के आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के प्रमुख सचिव राजस्‍व विवेक पोरवाल ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलो के कलेक्‍टर एवं राजस्‍व अधिकारियों से चर्चा कर, राजस्‍व विभाग की विभागीय समीक्षा की और आवश्‍यक निर्देश भी दिए। नीमच के एनआईसी कक्ष में इस वी.सी. में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एडीएम बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वेव अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

वी.सी. में प्रमुख सचिव राजस्‍व पोरवाल ने सभी जिलो को निर्देश दिए, कि किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर, इसी माह में ही फार्मर रजिस्‍ट्री में सेचुरेशन सुनिश्चित करें। उन्‍होने फार्मर रजिस्‍ट्री व गिरदावरी कार्य का मानदेय स्‍थानीय युवा कृषकों को भुगतान करना सुनिश्चित करने तथा पी.एम.किसान सम्‍मान निधि के शतप्रतिशत हितग्राहियों के आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। वी.सी.में नक्‍शा विहि ग्रामों के नक्‍शानिर्माण, त्रुटी पूर्ण नक्‍शों का सुधार, मजरा टोलो को नवीन राजस्‍व ग्राम घोषित करने का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्‍होने सीएम मानिट, सीएस मानिट, के प्रकरणों एवं लंबित कण्डिकाओं के निराकरण को सर्वाेच्‍च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE