BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 6:19 pm
KHABAR : विरोध के जोश में होश खो बैठी कांग्रेस, मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन में अपनी ही पार्टी के खिलाफ लगा दिए मुर्दाबाद के नारे, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। राजनीति में जोश होना अच्छी बात है, लेकिन कभी-कभी ‘अति-उत्साह’ भारी फजीहत का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा सतना में देखने को मिला है। यहां मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा ‘सेल्फ गोल’ कर दिया, जिसने पूरी पार्टी की किरकिरी करा दी है।


सतना जिले के सिविल लाइन चौराहे पर मंत्री प्रतिमा बागरी के खिलाफ प्रदर्शन करने आए कांग्रेसियों की जुबान ऐसी फिसली कि वे अपनी ही पार्टी को कोसने लगे। विरोध के फ्लो में कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगा दिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।


दरअसल, राज्यमंत्री के भाई अनिल बागरी के गांजा तस्करी में पकड़े जाने के बाद कांग्रेस आक्रामक मूड में है। मंगलवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सतना के सिविल लाइन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता पूरे जोश में थे और एक सुर में प्रतिमा बागरी इस्तीफा दो, भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे थे। नारेबाजी का यह सिलसिला तेज होता गया और इसी दौरान कार्यकर्ताओं का ध्यान भटक गया। ‘मुर्दाबाद’ के फ्लो में कार्यकर्ता अचानक कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद चिल्लाने लगे। जब तक उन्हें अपनी इस भारी चूक का अहसास होता और वे रुकते, तब तक यह मजेदार वाकया कैमरों में कैद हो चुका था। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।


इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी खुद ही हंसी का पात्र बन गयी है। गौरतलब है कि यह प्रदर्शन एक बेहद गंभीर मुद्दे पर हो रहा था। राज्यमंत्री के सगे भाई और जीजा 46 किलो गांजा तस्करी के आरोप में जेल गए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। लेकिन इस एक ‘वायरल वीडियो’ ने पूरे विरोध प्रदर्शन की दिशा ही बदल दी और अब चर्चा मंत्री के भाई से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस चूक की हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE