BREAKING NEWS
KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच की मनस्वी जैन ने हासिल की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच,.. <<     KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 6:20 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को प्रधान जिला न्यायाधीश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशएवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के अध्‍यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा निर्देशन में शनिवार 13 दिसम्‍बर को नेशनल लोक अदालत जिला एवं सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में आयोजित की जा रही है।

नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नगरपालिका नीमच तथा एम.पी.ई.बी.के सहयोग से तैयार प्रचार वाहनों को बुधवार को प्रधान जिला न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत ने नवीन जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर जिला न्यायालय में पदस्थ सभी न्यायाधीशगण, लीगल एड डिफेंस काउंसलर उपस्थित थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव शोभना मीणा ने बताया, कि प्रचार वाहन जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थानीय जनता को आगामी नेशनल लोक अदालत की तिथि, महत्व एवं लाभों के बारे में माइक एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक करेंगे। वाहन विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजार, क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों एवं बस स्टैंड लोक अदालत से होने वाले लाभों, जैसे समय एवं धन की बचत, शीघ्र निस्तारण, पारस्परिक समझौते के अवसर, कोर्ट फीस की वापसी आदि के बारे में जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त आमजनों को अपने राजीनामा योग्य प्रकरण, जैसे- धारा 138 एनआई एक्ट, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बिजली-पानी के बिल संबंधी विवाद, बैंक ऋण संबंधी प्रकरण, मजिस्ट्रियल ट्रायल के शमनीय प्रकरण इत्यादि- लोक अदालत में निस्तारित करवाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत में अधिकतम संख्या में प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच ने अपील की है, कि वे अपने लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 13 दिसंबर 2025 को न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में पहुंचकर लाभ उठाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE