नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जावद के अंतर्गत आने वाली चौकी सरवानिया पुलिस ने 21 वर्ष से फरार हत्या के आरोपी (घटना के समय विधि-विरुद्ध बालक) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में की गई।
घटना का विवरण-
दिनांक 06 मई 2004 को थाना जावद पर अपराध क्रमांक 124/2004, धारा 498ए, 302, 34 आईपीसी के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। उक्त मामले में आरोपी 21 वर्षों से फरार था, जिसे पुलिस टीम ने सतत प्रयासों के बाद गिरफ्तार किया।
सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में एसडीओपी रोहित राठौर, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक श्याम कुमावत (चौकी प्रभारी सरवानिया), प्रधान आरक्षक लालसिंह मीना, आरक्षक कालुनाथ योगी, नंदकिशोर, मनीष, एएसआई रामबिलास सोलंकी, एएसआई किशन परिहार, हेड कॉन्स्टेबल अजीत, माधव, तथा आरक्षक विजय राठौर, भगत, पुष्कर और विजय बहादुर की विशेष भूमिका रही।