BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 6:49 pm
KHABAR : उज्जैन में शिप्रा नदी में डूब रहे मां-बेटे को बचाया, होमगार्ड जवान ने छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाला, महाराष्ट्र से आया था परिवार, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शिप्रा नदी में नहाते समय एक महिला और उसका दो वर्षीय बेटा गहरे पानी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद होमगार्ड सैनिक ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह परिवार महाराष्ट्र से महाकाल दर्शन के बाद शिप्रा नदी पर स्नान के लिए पहुंचा था।


यह घटना बुधवार सुबह रामघाट के आरती स्थल पर हुई। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु परिवार के सदस्य नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण महिला और उसका दो वर्षीय पुत्र डुग्गू डूबने लगे।


परिवारजनों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक आशीष चौहान ने बिना समय गंवाए तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बच्चे और उसकी मां को सुरक्षित बचाकर नदी से बाहर निकाल लिया। जवान की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक मासूम की जान बचाई जा सकी।


इस साहसिक कार्य में सैनिक सन्नी परमार, सैनिक ईश्वर चौधरी और सुरेश सोलंकी ने भी मदद की। शिप्रा नदी के घाटों पर होमगार्ड और एसडीआरएफ के सैनिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त करते हैं।


रामघाट पर तैनात होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने पिछले महीनों में भी कई नागरिकों को डूबने से बचाया है। इस वर्ष के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान डूबने से बचाया गया है।
उज्जैन होमगार्ड/एसडीआरएफ के इसी समर्पण और मेहनत के परिणामस्वरूप, 6 दिसंबर को होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट को 51 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत भी किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE