नीमच। दिनांक 15 दिसंबर 2025 को ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, नीमच के मैन्स क्लब में “पेंशन अदालत” एवं “कल्याण एवं पुनर्वास (वार्ब) कार्यशाला” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में निवासरत सीएपीएफ एवं असम राइफल्स के पेंशनधारकों, शहीद तथा दिव्यांग कार्मिकों के आश्रितों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन के दौरान उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मियों, शहीद एवं दिव्यांग कार्मिकों के परिजनों की पेंशन, कल्याण एवं पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके निराकरण का यथासंभव प्रयास किया जाएगा।