शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र से 8-9 दिसंबर की मध्यरात्रि विष्णु पुरी नामक युवक के घर लूट की बारदात को अंजाम दिया और घर से सोने चांदी के जेवरात सहित सामान लूट ले गए वहीं फरियादी की पत्नी घर पर मृत पाई गई और मृतिका के सिर पर घाव और खून निकल रहा था घटना को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए जिसके बाद मुखबिर तंत्रों को मजबूत किया गया और आरोपी बल्लू उर्फ नंदराम रावत निवासी फतेहपुर एवं जयदेव पूरी निवासी भितरवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो आरोपियों के द्वारा अपने साथी रामू बघेल के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया गया, वहीं घटना का तीसरा आरोपी रामू बघेल अभी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।