BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 7:32 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने किया सगराना में फर्नीचर कलस्‍टर निर्माण कार्य का अवलोकन, चंगेरा में औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्‍तावित भूमि का किया निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के सगराना में फर्नीचर कलस्‍टर के लिए उद्योग विभाग को आवंटित 28 हेक्‍टेयर जमीन का मौका मुआयना किया। इस भूमि पर समर्थ फर्नीचर एशोसिएशन द्वारा फर्नीचर कलस्‍टर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। कलेक्‍टर ने फर्नीचर कलस्‍टर में उद्योग लगाने वाले निवेशकों और एम.पी.आई.डी.सी. एवं महाप्रबंधक उद्योग से चर्चा कर फर्नीचर कलस्‍टर विकास के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए, कि फर्नीचर कलस्‍टर का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करवाने का हर संभव प्रयास करें।

कलेक्‍टर चंद्रा ने ग्राम चंगेरा में औद्योगिक क्षेत्र विकास के लिए एम.पी.आई.डी.सी.को आवंटन के लिए प्रस्‍तावित जमीन का भी मौका मुआयना कर, तहसीलदार से भूमि का नक्‍शा सर्वे नम्‍बर आदि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्‍होने प्रस्‍तावित रिंगरोड़ निर्माण के बारे में चर्चा कर, जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार संजय मालवीय, महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर एवं एम.पी.आई.डी.सी.उज्‍जैन ने अधिकारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE