निम्बाहेड़ा। मीरा सांवरिया संस्थान द्वारा अप्रैल माह में अक्षय तृतिया पर विश्वविख्यात भक्तमति मीरा बाई के विवाहोत्सव व सम्भाग स्तरीय निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मीरा सांवरिया संस्थान के नन्दकिशोर कुमावत ने बताया कि उक्त आयोजन की तैयारी व विचार विमर्श हेतु एक बैठक 14 दिसम्बर रविवार को चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित विश्वविख्यात भक्तमति मीरा बाई के मन्दिर प्रांगण में रखी जाएगी। ज्ञात हो कि भक्तमति शिरोमणि विश्व विख्यात मीराबाई का जन्म शरद पुर्णिमा पर व विवाह भी अक्षय तृतिया को ही सम्पन्न हुआ था।
संस्थान द्वारा इस बार मीरा विवाहोत्सव का आयोजन कर इस आयोजन में सामुहिक विवाह सम्मेलन करने हेतु कार्य योजना प्रस्तावित की गयी है।
आयोजन में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वेदानंद गिरी महाराज, श्री धाम वृंदावन महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति ब्रिज प्रांत का मार्गदर्शन में होगा। बैठक में संस्थान अध्यक्ष सीए गुणवन्त लाल शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रहलाद उपाध्याय, पवन बेदी, राजेन्द्र शर्मा, हेमेंद्र महात्मा, अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण चम्पावत, ओम प्रकाश व्यास, ओमप्रकाश शर्मा, गोविंद सनाढ्य, सूरजमल शर्मा संस्थान के समस्त पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।