BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2025, 7:38 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने भाटखेडा-नीमच, डूंगलावदा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्‍तापूर्ण सड़क निर्माण कार्य तेजी से करवाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को एम.पी.आर.डी.सी.द्वारा निर्माणाधीन भाटखेड़ा-नीमच, डूंगलावदा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्‍होने मौके पर सड़क निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ अवलोकन किया और सड़क निर्माण कार्य, सी.सी.रोड़ की गुणवत्‍ता, नाली निर्माण, निर्माण मटेरियल की लेब टेस्टिंग आदि के बारे में चर्चा कर जानकारी ली।

कलेक्‍टर ने एम.पी.आर.डी.सी.के अधिकारियों से सड़क के किनारे बनाई जा रही नाली की चौड़ाई, सी.सी.रोड़ के दोनो ओर शोल्‍डर्स की चौड़ाई सी.सी.रोड़ की दोनो लेन की चौड़ाई, मोटाई आदि के बारे में जानकारी ली।

कलेक्‍टर ने इस सड़क निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए, कि सी.सी.रोड़ निर्माण की वजह से आवागमन बाधित ना हो, आमजनों को कोई असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्‍यान रखे। कलेक्‍टर ने सड़क का निर्माण गुणवत्‍तापूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके एसडीएम संजीव साहू, एम.पी.आर.डी.सी.के प्रबंधक राहुल बरड़े, तहसीलदार संजय मालवीय व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE