BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 10:17 am
NEWS : सांसद खेल महाकुंभ का समापन होगा ऐतिहासिक, दिसंबर माह की इस तारीख को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद खेल महाकुंभ के सफल आयोजन एवं इसके भव्य समापन को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में चित्तौड़गढ़ सांसद एवं  सी.पी. जोशी मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े।‌ 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से गांवदृगांव और ढाणीदृढाणी से खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन को साकार करने की दिशा में सांसद खेल महाकुंभ जिले के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। कार्यक्रम की रुपरेखा रखते हुए सांसद खेल महाकुंभ लोकसभा संयोजक श्रवण सिंह राव ने अब तक हुए खेल मुकाबलों, खिलाड़ियों की सहभागिता एवं आयोजन की सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समापन समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले के सभी मंडलों से विजेता टीमें एवं व्यक्तिगत खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे।‌ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने की। 

जिलाध्यक्ष गाडरी ने संगठन के सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 25 दिसंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह को ऐतिहासिक, अनुकरणीय और भव्य बनाया जाए, ताकि खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहन मिल सके। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सी.पी. नामधराणी ने किया। आईटी संयोजन जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार द्वारा किया गया, जिनकी तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से जिलेभर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता वर्चुअल रूप से बैठक से जुड़े। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रुद एवं कैलाश मंत्री ने भी विचार व्यक्त किए। खेल महाकुंभ के विधानसभा संयोजक देवीसिंह राणावत, गौरव त्यागी, अशोक रायका, नरेन्द्र सिंह, रोशन लाल सुथार, जिनेन्द्र कोठारी, मण्डल अध्यक्ष सागर सोनी, अशोक जाट, भवानीराम जाट, दिनेश पारासर, हैमेन्द्र सिंह राणावत, कुलदीप सिंह राठौड, मांगी लाल जणवा, नेमीचंद, राजकुमार सुखवाल, राजमल सुखवाल, राजेन्द्र सिंह, राकेश लढ्ढा‌ सहित लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE