BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 10:54 am
KHABAR : ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन किया अवलोकन, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल ने बुधवार को किसानों के प्रति अपनी  संवेदनशीलता दिखाते हुए ब्यौहारी  क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रो का औचक निरीक्षण करतें हुए गंगा स्व सहायता समूह सीधी में क्षेत्र के किसानों से रूबरू होकर धान विक्रय कें साथ किसानों की सुविधाओ का जायजा लेते हुए कई विषयों के संबंध में चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति, नमी मापन की प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता और टोकन प्रदाय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 


वे सीधे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित केंद्र के समूह संचालक को निर्देश दिए कि खरीदी की गति बढ़ाया जाए, बारदाने की सुलभता और किसानों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। वहीं धान की तौलाई भी समय पर सुनिश्चित किया जाए। इसी कें साथ शरद जुगलाल कोल द्वारा किसानों को यह भी कहा गया कि हमारी सरकार लगातार किसानों कें लिए काम कर रही और अगर कोई भी समस्या आती है तों मुझसें सम्पर्क कर सकतें एक ऐसा विधायक जों किसानों सें मिलनें स्वयं खरीदीं केन्द्र पर पहुचें यह मानवता की सबसें बडी मिसाल है और हर जनप्रतिधि कों ऐसा ही होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE