गरोठ। भानपुरा थाने की डायल-112 बीती रात भवानीमंडी रोड पर लौटखेड़ी के आगे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार एक पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना 112 के पायलट की लापरवाही के चलते हुई बताई जा रही है।
भानपुरा थाना प्रभारी के अनुसार, वाहन में पायलट और आरक्षक तुलसीराम सवार थे। पुलिस के अनुसार इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।