नीमच। सहायक यंत्री नीमच शहर ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को नीमच हॉस्पिटल परिसर में एमई स्थापना कार्य के कारण 33 केवी बस स्टैंड फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगा।

इसके साथ ही 33/11 केवी बस स्टैंड ग्रिड से उर्जित 11 केवी बस स्टैंड फीडर, 11 केवी कीर्ति नगर फीडर, 11 केवी मेशी शोरूम फीडर, 11 केवी महू रोड फीडर, 11 केवी वाटर वर्क्स फीडर तथा 11 केवी सिटी फीडर का विद्युत आपूर्ति भी बंद रहेगी। इस अवरोध के चलते नीमच सिटी, इंदिरा नगर, महू रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, यादव मंडी, जिला अस्पताल तथा उच्च दाब उपभोक्ता सिविल हॉस्पिटल सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। कार्य की आवश्यकता अनुसार विद्युत बाधित समय में कमी या वृद्धि संभव है।
