BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 11:39 am
NEWS : प्रतापगढ़ जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन, इतने विद्यार्थी होंगे शामिल, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। आगामी 13 दिसंबर 2025 को प्रतापगढ़ जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर आज जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, प्रतापगढ़ में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनिल पोरवाल, तथा विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल उपस्थित रहे।

इस वर्ष जिले के आठों ब्लॉक में बनाए गए 32 केंद्रों पर कुल 8275 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रातः 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड अथवा स्कूल आईडी पहचान हेतु लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से राजेश शर्मा द्वारा दी गई।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनिल पोरवाल ने निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ, नवोदय विद्यालय संगठन के दिशानिर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए तथा गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने कहा कि सभी केंद्राधीक्षक प्रश्नपत्र समय पर प्राप्त करें और परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद गोपनीय सामग्री संग्रहण केंद्र पर जमा कराएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की नकल नहीं हो, परीक्षा के दौरान कोई कर्मचारी मोबाइल का उपयोग न करे तथा परीक्षार्थियों के बैठने, सफाई और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए।

आचार्य मंजू लता ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संबंधी सूचनाओं के लिए CMTCM–NVS ऐप के उपयोग की जानकारी प्रदान की और उपस्थित सभी सदस्यों का आभार जताया। प्रशिक्षण में एडीईओ भंवरलाल शर्मा, समस्त सीबीईओ, केंद्राधीक्षक एवं सीएलओ उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE