शहडोल। न्यू बस स्टैंड में 7 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान बस की चपेट में आकर आरक्षक क्रमांक-98 महेश पाठक की दुखद मृत्यु हो गई। घटना के बाद जिले के आमजन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर आरक्षक महेश पाठक को शहीद का दर्जा देने, बस चालक व वाहन मालिक पर कड़ी कार्रवाई करने, शहडोल बस स्टैंड का नामकरण उनके नाम पर करने तथा बस स्टैंड स्थित उद्यान में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की माँग की है। जनसामान्य ने उनके कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार कार्य को स्मरण करते हुए शासन से शहीद को मिलने वाली समस्त सुविधाएँ परिवार को प्रदान करने की अपील की है।