BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<     खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<     BIG REPORT : स्कूल वाहनों में कमी मिली तो होगी चालानी.. <<     BIG NEWS : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गंदे पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<     बड़वानी में मौसम ने अचानक बदली करवट: तेज.. <<     KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 12:29 pm
KHABAR : बाल हितैषी ग्राम पंचायत पिपलिया घोटा का यूनीसेफ व ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट की राज्य स्तरीय टीम ने किया भ्रमण, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से भी की भेंट, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। बाल हितैषी ग्राम पंचायत पिपलिया घोटा का मंगलवार को यूनीसेफ व ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट की राज्य स्तरीय टीम ने भ्रमण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने बताया, कि यूनीसेफ के बाल संरक्षण विशेषज्ञ लोलीचेन जोसेफ़ व इंदु सारस्वत राज्य समन्वक ममता ने पंचायत में बाल हितैषी गतिविधियों की समीक्षा की और पंचायत के कार्यो को सराहा। पंचायत में GPDP में थीम 3 बाल हितैषी पंचायत मुख्य थीम है एवं कार्य जैसे स्कूल तक सड़क निर्माण, महिला एवं बालिकाओ के लिए पृथक शौचालय निर्माण आदि जेंडर केन्दित कार्य व पिछले 2 वर्ष से कोई बाल विवाह ग्राम पंचायत में नही हुआ, इत्यादि जानकारी विजिट के दौरान पंचायत के सचिव ने दी। ग्राम पंचायत में 11 सदस्यीय बाल संरक्षण समिति का भी गठन किया गया है, जो 7 इंडिकेटर को ध्यान में रखते हुए बाल हितैषी पंचायत के क्रियान्वयन का अनुश्रवण करेगी।

इस भ्रमण के दूसरे दिन बुधवार को उक्‍त टीम ने ग्राम पंचायत खड़ावदा के शासकीय हाई स्कूल का भ्रमण किया और जीवन कौशल का प्रशिक्षण ले रहे जेंडर क्लब के बच्चों से चर्चा की। बच्चों ने पूछे गए सवालों के संतुष्टिप्रद जवाब दिए। जोशफ़ ने बच्चों को अगामी भविष्य के लिए मार्गदर्शन व शुभकामनाएं दी।

अंत में जिला स्तरीय समन्वय बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रमो की विस्‍तार से समीक्षा की गई एंव आगामी दिनों मे योजनाओं के क्रियान्‍वयन संबंधी चर्चा की गई। युनिसेफ की टीम ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से भेंट कर, जिले के 2 दिवसीय भ्रमण के संबंध में फ़ीडबैक पर चर्चा की और कलेक्‍टर को  यूनीसेफ द्वारा प्रकाशित पुस्तक भी भेंट की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE