रामपुरा। राजस्व विभाग के अधिकारी राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार एवं पटवारी राहुल पंचारिया, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ नीरज अमलावर और पुलिस टीम के सदस्य हरिसिंह सिसोदिया की सूझबूझ से बंद पड़ा देवरान गांव का बायपास रोड लगभग 2 माह बाद फिर सुलह के बाद शुरू भी हुआ और पूरा भी जहां मेंन रोड से मिलने वाला देवरान बायपास रोड किसी की निजी जमीन से होकर गुजर रहा था। पटवारी राजस्व निरीक्षक रामपुरा की समझाइए इसके बाद अधूरा पड़ा बाईपास का कार्य फिर शुरू किया गया। कई दिनों से बंद पड़े करोड़ों की योजना का जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा था। कारण यह बाईपास अधूरा। यह रोड लगभग 700 मी लंबा वह 5 ,50 मीटर चौड़ा है। जो देवरान गांव के बीचो-बीच मंदिर के वहां से चचोर देवरान मेंन रोड को जोड़ता है। गांव के बीचो-बीच बाईपास रोड के किनारे पर बने दीवारे रोडा बन रही थी वहां से अतिक्रमण हटाया गया। सीसी रोड को बनने में रुकावट बने लोगों को बड़े ही संयंमता से समझाइए और सब की सहमति से पूरा किया गया उक्त रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ मे किया जा रहा है।