BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 2:42 pm
KHABAR : आईएएस संतोष वर्मा को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पूर्व मंत्री पीसी बोले- उन्हें सरकार का संरक्षण, महिला उत्पीड़न में जेल गया, दबाव डालकर आईएएस बना, सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विवादित बयान के लिए चर्चित मध्यप्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि- आईएएस संतोष वर्मा को सरकार का संरक्षण है। हर घर से संतोष वर्मा निकलेंगे तो ये मानकर चलिए किसी घर की बहन बेटी सुरक्षित नहीं है। सरकार की शह पर ये सब हो रहा है। संतोष वर्मा को सरकार का संरक्षण है, नोटिस देकर खानापूर्ति की गई है। हरदा, रीवा में भी वर्मा पर केस हुए। महिलाओं के साथ उत्पीड़न किया, जेल भी गया। दवाब डालकर आईएएस बना, उसका आईएएस अवार्ड वापस होना चाहिए।


रिपोर्ट कार्ड में मंत्रियों की भी जानकारी दे
सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- रिपोर्ट कार्ड में सरकार मंत्रियों की भी जानकारी दे। मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया पर टिप्पणी, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई, बहनोई, ड्रग मामले में मंत्रियों के क्लोज पकड़े गए, इन सबको भी रिपोर्ट कार्ड में पेश किया जाए।


पार्टी विद डिफरेंस का यही असली चेहरा
भगत सिंह कुशवाहा मामले में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- फर्जीवाड़ा में, गलत पेपर बनाने में और भवन हड़पने पर गिरफ्तारी हुई है। बीजेपी नेताओं के एक के बाद एक कांड आ रहे हैं। मंत्री का भाई और बहनोई गांजा में पकड़े गए। महिलाओं से अभद्र व्यवहार के भी मामले आए। पार्टी विद डिफरेंस का यही असली चेहरा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE