खरगोन। यातायात पुलिस ने यातायात सप्ताह के तहत बस स्टैंड पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। गुरुवार को आयोजित शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संस्कृति ने करीब 100 से अधिक बस चालकों और परिचालकों की आंखों की जांच की। शिविर के दौरान एएसपी बिट्टू सहगल ने बस चालको को यातायात नियमो का पालन करते हुए बस संचालन की अपील की। उन्होंने कहा शराब पीकर या तेज रफ्तार में वाहन चलाना हादसों का कारण बनता है। इसलिये खुद ओर यात्रियों की सुरक्षा के लिये सावधानी बरतें।
यातायात थाने प्रभारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान और समाधान करना है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य कमजोर दृष्टि के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। शिविर में चालकों की विजन रेंज की जांच की गई और उन्हें आंखों की देखभाल के लिए सलाह दी गई।