शिवपुरी। कलेक्ट्रेट में आज अपर कलेक्टर के स्टेनो को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी का ने बताया कि नाम दुरुस्ती की फाइल करवाने के नाम पर स्टेनो ने 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी जिसमें 15 हजार रुपए मैंने पूर्व में ही दे दिए थे। बाकी बचे 5 हजार रुपए आज देने की बात हुई थी।
जानकारी के अनुसार कोलारस तहसील के श्रीपुर चक्क के रहने वाले ध्यानेन्द्र सिंह पडरया ने बताया कि मेरी 50 बीघा जमीन पर मेरे पिता मोहन सिह की जगह ज्ञान सिंह का नाम चढ़ गया था इसी मामले में मेरे पिता मोहन के नाम का सत्यापन करने के लिए एडीएम के स्टेनो मोनू शर्मा ने 20 हजार की मांग की थी। पांच हजार रूपए मैने सबसे पहले दिए थे उसके बाद मोनू शर्मा ने और पैसे मांगे थे। मैने 9 दिसबंर को लोकायुक्त में शिकायत की थी। 10 दिसबंर को 10 हजार रूपए दिए ओर इसकी रिकॉर्डिग कर ली थी। इस रिकॉर्डिग के आधार पर लोकायुक्त ग्वालियर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। आज मोनू शर्मा को ध्यानेन्द्र पडरया ने पांच हजार रुपए ऑफिस में दिए और मोनू शर्मा ने यह 5 हजार रुपए अपनी जेब में रख लिए थे। ध्यानेन्द्र ने लोकायुक्त को इशारा कर दिया और लोकायुक्त पुलिस ने मोनू शर्मा को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।