खरगोन। जिले की विकासखंड सेगांव की ग्राम पंचायत जमोठी में बुधवार उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब शाम के 5 बजे के आसपास ग्राम के बीच से निकली नांगलवाड़ी सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन अचानक तेज बहाव से फूट गई। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि पाइपलाइन का पानी लगभग 20 फीट ऊपर उछल रहा था। प्रत्यक्षदर्शी जीवन नीगवाल ने बताया कि छोटे बच्चे वह महिलाएं अपनी जान बचाकर जैसे तैसे वहां से भागने में सफल हुए। पानी की गति इतना तेज थी कि छोटे पत्थर उसके बहाव में उड़कर किसान के घरों के आसपास गिरे। ग्रामीणों की समझ सूझ बूझ से कोई जनहानी नही हुई लेकिन किसानों का लाखो का नुकसान हो गया। कई किसानों के खेतो में तालाब बन गए लगाई गई फसल में पानी पानी हो गया। किसान जगदीश पिता दशरथ, शंकर छोगालाल, बली प्रेमलाल के खेतों में पानी से नुकसान हुआ है वही पशुओं के लिए रखा चारा भी पानी मे बह गया।
गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक केदार डावर के साथ नागलवाड़ी सिंचाई परियोजना के प्रबंधक व तहसीलदार ने मौक़ा मुआयना कर पटवारी को पंचनामा बनाने के निर्देश दिये।