रतलाम। त्रिवेणी तट पर आज (गुरुवार) से 11 दिवसीय त्रिवेणी मेले का आगाज होने जा रहा है। मेले का शुभारंभ शाम 5 बजे कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और निगम अध्यक्ष मनीषा भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। एमआईसी सदस्यों और पार्षदों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ मेले की शुरुआत की जाएगी।
मेले में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। 15 से 17 दिसंबर तक कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं मानस भवन में होंगी। कुश्ती के लिए पहलवानों का वजन 14 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। वहीं, श्संभाग केसरीश् के पहलवानों का वजन 16 दिसंबर की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मानस भवन में होगा। इसके अलावा, 19 दिसंबर की शाम मानस भवन में शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।