गरोठ। ग्राम खजुरी रुंडा में आरोपी अब्दुल लतीफ द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। लगभग डेढ़ हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
करीब तीन घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी विजय कुमार यादव सहित राजस्व व पुलिस विभाग का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटवाते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया।