उज्जैन। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र के गिरवर रोड स्थित एक मकान से शेयर मार्केट में ट्रेंडिंग कर भोले भाले लोगों के साथ ठगी की जा रही है मामले की तस्दीक को लेकर उज्जैन पुलिस बड़ी संख्या में शाजापुर पहुंचे जहां पर गिरवर रोड स्थित एक मकान पर पहुंचे जहां पर मकान पर छापे मार करवाई कर युवक युवतियों से पूछताछ की गई मामले में उज्जैन पुलिस ने 13 लड़की एवं 6 लड़कों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है जहा पूछताछ की जाएगी ओर भी बड़े ठगी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है इधर पुलिस ने मकान को सील कर बताया है कि आम लोगों के साथ ट्रेंडिंग के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी अभी तक आठ लाख ठगी का सामने आया है, पूछताछ के बाद और भी कहीं खुलते हैं हो सकते हैं।