BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 1:55 pm
KHABAR : सभी पात्र गरीब आवासहीन व्यक्तियों को पट्टे दिये जाने की कार्रवाई करें, नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन गरीबों के सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। म.प्र. नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति को जिले के शहरी क्षेत्रों में शासकीय /स्थानीय निकाय/विकास प्राधिकरण की भूमि पर ऐसे भूमिहीन (आवासहीन) नगरीय गरीब व्यक्तियों को जो 31 दिसम्बर 2020 की स्थिति में ऐसी भूमि पर कब्जा रखते हों, पट्टाधृति अधिकार प्राप्त करने की पात्रता होगी । वास्तविक रूप से निवास करने वाले ऐसे आवासहीन व्यक्तियों जिनके पास कोई मकान या भूमि या तो अपने स्वयं के नाम पर या अपने कुटुम्ब के किसी सदस्य के नाम से स्वामित्व में नही रखता हो, ऐसे आवासहीन गरीबों को आवासीय भूमि के स्थाई/अस्थाई पट्टे दिये जाने के संबंध में नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन गरीबों का सर्वेक्षण कार्य 13 दिसम्बर तक किया जाकर 14 दिसम्बर को प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया जाना है। सर्वे कार्य की प्रगति के संबंध में कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश  दिए कि शासन के नियमानुसार सर्वे कार्य पूर्ण किया जाये । सभी पात्र गरीब आवासहीन व्यक्तियों को पट्टे दिये जाने की कार्यवाही करें। बैठक में कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना, परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण अरूण पाठक, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE