उज्जैन। मध्य प्रदेश उज्जैन जिले के कायथा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आक्रोशित किसानों का गुस्सा आज फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने थाने पहुंचकर एसडीओपी को एक ज्ञापन सौंपा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं चोरी की रोकथाम को लेकर उचित निराकरण करने की अपील की गईं। वही एसडीओपी द्वारा किसानो को आश्वाशत किया की जल्द टीम बनाकर कार्यवाही की जाएगी।