शिवपुरी। जिले के भौंती क्षेत्र में पिछले दिनों स्कूल से लौटते समय शिक्षक की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी प्राण सिंह को गिरफ्तार कर लिया आरोपी ने पुलिस पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर की शाम शिक्षक कल्याण लोधी अपने चचेरे भाई के साथ स्कूल से लौट रहे थे। गणेशखेड़ा वेयरहाउस के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने से गंभीर घायल कल्याण की झांसी ले जाते समय मौत हो गई। जांच में सामने आया कि गांव के मुरारी लोधी का मृतक के चाचा बीरसिंह लोधी से पुराना विवाद था। मामले की कोर्ट में अंतिम सुनवाई चल रही थी। इसी खुन्नस में मुरारी ने शिक्षक की हत्या की साजिश रची और प्राण सिंह यादव को सुपारी देकर हत्या कराई।
प्राण सिंह यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त टूटा हुआ कट्टा बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने खुलासा किया है कि नाहर सिंह, रामजीलाल और प्रदीप दुबे का इस हत्या से कोई लेना देना नहीं है।