BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 3:24 pm
KHABAR : धीरौली कोल ब्लॉक में पेड़ों की कटाई पर सिंगरौली में सियासी घमासान, कांग्रेस का सड़क पर बैठकर किया धरना प्रदर्शन विरोध, पढे़ उपेन्द्र दुबे की खबर 

Share On:-

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के धीरौली कोल ब्लॉक में हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और आदिवासी विस्थापन को लेकर कांग्रेस की 12 सदस्यीय टीम आज सिंगरौली पहुंची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह राहुल, जयवर्धन सिंह, कांग्रेस आदिवासी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, मीनाक्षी नटराजन और ओमकार मरकाम सहित कई वरिष्ठ नेता बासी-बेरदहा इलाके में पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेटिंग कर उन्हें रोक लिया। रोकने के विरोध में सभी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण होती दिखाई दी।


करीब एक घंटे की मशक्कत और तीखी नोकझोंक के बाद प्रशासन ने कांग्रेस के पांच नेताओं को धीरौली कोल ब्लॉक में प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिलने की अनुमति दी। हालांकि इससे पहले ही विक्रांत भूरिया और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मोटरसाइकिल से वैकल्पिक रास्ते से निकलकर आदिवासियों के बीच पहुंच गए थे। नेताओं ने गांव में खाली पड़े घर, वीरान बस्तियां और खंडहर बन चुके इलाके देखे, जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि कोयला उत्खनन के चलते गांव से भारी पलायन हो चुका है।


आदिवासी परिवारों से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “10 हजार एकड़ भूमि पर जल-जंगल-जमीन खत्म कर एक नया अडानी देश बनाया जा रहा है। बिना किसी पर्यावरण, शासन या सामाजिक अनुमति के जंगल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। आदिवासियों और स्थानीय लोगों को न मुआवजा मिला, न ही कोई पुनर्वास।” उन्होंने कहा कि कोयले की धूल बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है और गांवों में अब सिर्फ एक-दो लोग ही बचे हैं, बाकी सब पलायन कर चुके हैं।


पटवारी ने आगे कहा कि पूरे क्षेत्र में पुलिस बलों की भारी तैनाती यह संकेत देती है कि प्रशासन जनता की बजाय उद्योगपतियों के हित में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई से लेकर जनआंदोलन तक हर स्तर पर लड़ेगी और एक कदम पीछे नहीं हटेगी। नेताओं ने बताया कि आदिवासियों की पीड़ा, पलायन और जंगल विनाश की पूरी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र और राज्य स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व को सौंपी जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE