मंदसौर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में अब तक किए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा करने हेतु पत्रकार वार्ता आयोजित की जा रही है। यह प्रेस वार्ता 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सुशासन भवन में आयोजित होगी, जिसमें प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पत्रकार वार्ता में मंदसौर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयासों, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों को इस प्रेस वार्ता में सादर आमंत्रित किया गया है।