मुरैना। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश केलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 12 दिसंबर को श्री हनुमान अष्टमी के अवसर पर विघ्नेश्वर कालोनी में भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महा प्रसादी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम खेड़ापति हनुमान जी की महा आरती हुई। आरती पश्चात भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, भंडारे में कालोनी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा,जिसमें विशेष तौर पर अविनाश निगम, मनीष सोनी, शिव कुमार बॉथम, राम बाबू मोबिया का विशेष सहयोग रहा साथ ही कालोनी के युवाओं ने कार्यक्रम की डोर भाग संभाली, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।