खरगोन। सामान्य वनमंडल जिला वनमंडल अधिकारी के कक्ष में राज्य स्तरीय जैव विविधता ऑनलाइन परीक्षा (जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त टीम) के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय जैव विविधता परीक्षा में प्रथम स्थान पर शासकीय सांदीपनी विद्यालय महेश्वर की टीम खरगोन, 12 दिसंबर 2025 सामान्य वनमंडल खरगोन के जिला वनमंडल अधिकारी रमेश राठौर के कक्ष में आज राज्य स्तरीय जैव विविधता ऑनलाइन परीक्षा (जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में शासकीय सांदीपनी विद्यालय महेश्वर के तीन अभ्यर्थी शामिल हैंरूकुमारी मुस्कान, पिता महेंद्र सिंह तंवर, कक्षारू 11वींकुमारी रूपाली, पिता सुखराम सांवले, कक्षारू 10वींमयंक, पितारू मनोज रावल, कक्षा 10वीं इन अभ्यर्थियों के साथ उनके शिक्षक श्री नीरज जोशी, हुकुम राने तथा कपिला चौहान भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम जिला वनमंडल अधिकारी रमेश राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सहयोग के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश रंधावे, लिपिक अनिल मोरे तथा वनरक्षक अजय गुप्ता उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर सभी ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।