BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 7:02 pm
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउस शाखा प्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ा, धान खरीदी केंद्र बनाने के एवज में मांगी थी घूस, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 हजार की रिश्वत लेते वेयर हाउस शाखा प्रबंधक को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने धान खरीदी केंद्र बनाने के एवज में पीड़ित से पैसों की मांग की थी। 


25 हजार मांगी थी घूस
दरअसल, शिकायतकर्ता मुकेश जैन ने बताया कि उनका चयन वेयरहाउस नाई पिपरिया में है। वहां धान खरीदी केंद्र बन गया था। लेकिन प्रबंधक की सेटिंग निधि वेयरहाउस से हो गई थी। जिसके बाद वह उच्च अधिकारियों से वेयर हाउस में सुविधाएं न होने की शिकायत कर रहे थे। उन्होंने कई बार निवेदन किया कि उन्हें नोटिस देकर कमियां बताई जाए। लेकिन नोटिस न देने के बजाय यह कहा कि वह  खरीदी उठाकर दूसरे वेयरहाउस में करवा देंगे। ऐसा न करने के लिए 25 हजार की रिश्वत मांगी। 


15 हजार में हुई डील
15 हजार रुपए में डील हुई। जिसके बाद उन्होंने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत की। शुक्रवार को जैसे ही मुकेश जैन मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन धनोरा वेयरहाउस शाखा प्रबंधक मुकेश परमार को पैसे दे रहे थे, लोकायुक्त ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। 


माल रखने से लेकर निकालने के लिए घूस मांगने के आरोप
शिकायतकर्ता ने शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि माल निकासी से लेकर माल रखवाने के लिए पैसे मांगे जाते हैं। इनका चरित्र बेहद खराब है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE