नीमच। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। यह अभियान 26 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम ने बिना हेलमेट, बिना बीमा, तेज गति और बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के आंकड़े-
बिना हेलमेट: 376 चालान
बिना बीमा: 5 चालान
तेज गति वाहन: 35 चालान
बिना नंबर प्लेट वाहन: 248 चालान
कुल चालान: 670
वसूला गया समन शुल्क: ₹2,93,400
नो-पार्किंग में वाहन पर व्हील लॉक
टैगोर मार्ग सहित शहर के व्यस्त क्षेत्रों में नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाया गया और वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि अक्सर लोग थोड़ी देर के लिए वाहन सड़क या नो-पार्किंग क्षेत्र में छोड़ जाते हैं, जिससे मुख्य मार्गों पर जाम और राहगीरों के लिए कठिनाई होती है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क पर मनमानी पार्किंग करने वालों के वाहन लॉक किए जाएंगे और लगातार सख्ती जारी रहेगी।
आमजन से अपील-
यातायात पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही खड़े करें और सड़क पर अनुशासन बनाए रखें, ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या कम की जा सके।