BREAKING NEWS
KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 5:21 pm
KHABAR : श्री चित्रगुप्त जी कथा के उपलक्ष्य में नीमच में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नीमच नगर, जन-जन में दिखा भक्ति और उल्लास का नजारा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्तजी की दिव्य कथा के आयोजन के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंग दिया। प्रातः शोभायात्रा लॉयंस डेन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली, जिसका नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा एलआईसी चौराहा, अंबेडकर मार्ग, टीवीएस चौराहा, गायत्री मंदिर रोड, कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, तिलक मार्ग, पुस्तक बाजार एवं भारतमाता चौराहा होते हुए पुनः कथा स्थल लॉयंस डेन पहुंची।

शोभायात्रा में कायस्थ समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के माध्यम से समाज ने श्री चित्रगुप्तजी के आदर्शों-सत्य, न्याय और कर्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा का स्वागत कर धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि नीमच नगर में श्री चित्रगुप्तजी की कथा का यह पहला आयोजन है, जिसके कारण शोभायात्रा का विशेष महत्व रहा। इस धार्मिक आयोजन ने नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE