भोपाल। दिल्ली में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। बैठक में एसआईआर और बूथ पर पार्टी को मजूबत करने को लेकर मेगा प्लान तैयार किया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन रखा। एसआईआर में वोट छूटे ना और फर्जी वोट जुड़े ना इसके लेकर प्रेजेंटेशन में बताया गया।
नेता एक-एक विधानसभा का कांग्रेस दौरा करेंगे
इसी कड़ी में प्रत्येक बूथ से मंडल तक पदयात्रा निकाली जाएगी। मंडल से ब्लॉक तक बाइक यात्रा निकाली जाएगी। ब्लॉक से जिला स्तर तक यात्रा निकाली जाएगी। साल 2026 में एक-एक विधानसभा का कांग्रेस नेता दौरा करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में नेता रात्रि विश्राम करेंगे। पीसीसी चीफ 230 विधानसभा का दौरा करेंगे।
बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, तेलंगाना प्रभारी व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव, उषा नायडू समेत अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं।