BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2025, 5:35 pm
KHABAR : राजधानी में आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन, ब्राह्मण समाज ने की जमकर नारेबाजी, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कांग्रेस बोली- सरकार ही उकसा रही और रोक भी रही, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। आईएएस अफसर के विवादित बयान को लेकर ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरा और जमकर नारेबाजी की। कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं।


भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर रविवार को आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। ब्राह्माण के बेटियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर ब्राह्मण समाज ने सड़क पर उतर जमकर नारेबाजी की। ‘बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘संतोष वर्मा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। इस दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा, भगवा और काले कलर के झंडे भी दिखाई दिए। जिनपर लिखा था- ‘बेटी के सम्मान में सर्व समाज मैदान में’ और ‘हम मां-बाप का गर्व और सम्मान है बेटी-खुले आसमान की ऊंची उड़ान है बेटी।’


बोले- बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई
एसीपी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मांगों को लेकर ब्राह्मण समाज के कुछ संगठन ने आज प्रदर्शन किया है। सिर्फ विज्ञापन के जरिए पूर्व सूचना दी गई थी। पुलिस ने किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया है। कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन के जरिए उन्हें रोकने की कार्रवाई की।


कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में सियासत भी जारी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने ब्राह्मण समाज के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जाति वर्ग संघर्ष चाहती है। यह भी सरकार का बड़ा प्रोपेगेंडा है। सरकार ही उकसा रही है और सरकार ही रोक रही है। निष्पक्ष कार्रवाई सरकार के बस में नहीं है।


बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि ब्राह्मण सब्र करें, कार्यवाही होगी। केंद्र सरकार को सेवा समाप्ति के लिए सरकार ने पत्र भी भेजा है। कांग्रेस मामले पर राजनीति कर रही है। सरकार ने संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है।


एमपी सरकार ने केंद्र को भेजा है बर्खास्तगी का प्रस्ताव
गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग (ळ।क्) ने संतोष वर्मा को तत्काल उप सचिव (कृषि विभाग) के पद से हटाकर ळ।क् पूल में अटैच किया था। साथ ही जाली और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पदोन्नति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के गंभीर आरोपों के चलते उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE