रतलाम। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में पुलिस चौकी माननखेड़ा की टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 दिसंबर 2025 की रात्रि माननखेड़ा बस स्टैंड से दो आरोपियों को 25 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 3 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
- ईश्वरलाल पिता हरिराम सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मजेसरी, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर
- नागेश्वर पिता मांगीलाल कुमावत, उम्र 21 वर्ष, निवासी बेहपुर, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 471/2025, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह डोडाचूरा श्यामलाल पिता बद्रीलाल सरगरा, निवासी आकोदड़ा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर से प्राप्त किया था। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जप्त मशरूका-
- आरोपियों के कब्जे से 25 किलो डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 3.75 लाख, जब्त की गई है।
सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद (थाना प्रभारी, रिंगनोद), उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 658 हर्षवर्धन सिंह, आरक्षक 801 घनश्याम कुमावत, 895 संतोष कुमार, सैनिक 1058 जालमसिंह एवं सैनिक 82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।