BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2025, 10:49 am
KHABAR : हिमालेश्वर धाम मोरटा केवडी मे 54.84 लाख से होगा कायाकल्प, पूर्व केबिनेट मत्री विधायक उषा ठाकुर, घनश्याम चंद्रवंशी ने किया भूमि पूजन, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले की पोलायकला तहसील के मोरटाकेवड़ी स्थित अति प्राचीन पांडव कालीन हिमालेश्वर धाम के कायाकल्प के लिए भूमि पूजन किया गया। मध्य प्रदेश सरकार के धर्मस्व विभाग ने इसके लिए 54 लाख 84 हजार रुपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। यह भूमि पूजन रविवार को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक (कालापीपल) घनश्याम चंद्रवंशी, पूर्व मेला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष माखन सिंह चौहान, इंदौर-महू विधायक व पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और पंडित अश्विन नागर राकेश दांगी शामिल थे। भूमि पूजन पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष व सरपंच रंगलाल दांगी, कोषाध्यक्ष दौलतसिंह दांगी सहित समिति के सदस्यों ने अतिथियों का साफा पहनाकर और बाबा हिमालेश्वर का चित्र भेंटकर सम्मान किया।


विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार विकास में विश्वास रखती है। पिछले दो वर्षों में मध्य प्रदेश और कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी हैं।


पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने दो वर्ष पूर्व की गई घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जो कहती है, वह करती है। हिमालेश्वर धाम में 54 लाख 84 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन उसी घोषणा का परिणाम है।


इस कार्यक्रम में पदमसिंह दांगी, दिलीप दांगी, प्रीतम दांगी, कमल दांगी, मनीष तोमर, कैलाश मंडलोई, देवराज कामलिया, मुकेश नाना, शैलेंद्र परमार, हरपाल पटेल, बंटी अफसर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के अनुसार, हिमालेश्वर धाम में धर्मशाला भवन, भोजनालय और घाट निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE