BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2025, 10:50 am
NEWS : सुशासन पखवाडा में विकास रथ के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही सरकार की उपलब्धियां, विधायक आक्या ने कहा- भाजपा के नेतृत्व वाली भजनलाल सरकार ने दो वर्षाे में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश ने विकास की तेज रफ्तार पकड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गत दो वर्षाे में नवीकरणीय उर्जा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा, जनकल्याण, महिलाओ के आर्थिक उत्थान और जनजातीय क्षेत्रो के समग्र विकास जैसे क्षेत्रो में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है। अनेक क्षेत्रो में राजस्थान सम्पूर्ण देश में प्रथम पंक्ति में शामिल है। पूर्व की कांग्रेस सरकार का सम्पूर्ण कार्यकाल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के मध्य कुर्सी की लड़ाई में ही बीत गया था तथा जनता स्वयं को ठगा महसूस करने लगी थी लेकिन आज प्रदेश की जनता सरकार के कार्याे से संतुष्ट है। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के प्रत्येक ग्राम में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार को राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण प्रदेश मे मनाये जा रहे सुशासन पखवाडा के तहत विधानसभा चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत धनेतकलां, घोसुण्डा, सतपुड़ा, ओडून्द व तुम्बड़िया में विकास रथ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व विधायक आक्या का प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय आगमन पर बड़ी तादाद में ग्रामीणो द्वारा जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा, मेवाड़ी पगड़ी व उपरना ओड़ाकर उनका स्वागत किया तथा ढोल नगाड़ो के साथ उन्हे समारोह स्थल तक लाया गया।
सुशासन पखवाड़ा के विधानसभा संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की राजस्थान की भजनलाल सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाड़ा के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाइल वेन आधारित जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुचाने हेतु विकास रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंच रहा है। रविवार को विधानसभा चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत धनेतकलां, घोसुण्डा, सतपुड़ा, ओडून्द व तुम्बड़िया में विकास रथ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियो को आमजन तक पहुचाया गया। सोमवार को ग्राम पंचायत नेतावल महाराज, नारेला, माताजी की पाण्डोली, कश्मोर व रोलाहेड़ा में विकास रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुचाई जाएगी।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, विकास अधिकारी समुन्द्र सिंह, तहसीलदार विपिन चोधरी, प्रधान देवेन्द्र कंवर, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष राजु सुखवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व मण्डल महामंत्री लाला गुर्जर, शिवराजसिंह बेजनाथिया, मदनलाल रेगर, अनिल सुखवाल, घीसूलाल भोई, चंद्रप्रकाश न्याती, राजेन्द्र सिंह सतपुड़ा, सरपंच भेरूलाल पुरोहित, बद्री लाल सालवी, रमेश पुरोहित, शुभम सुखवाल, नेहा शर्मा, संग्रामसिंह, मूलसिंह, देवीलाल गाडरी, उंकार गाडरी, राधेश्याम कुमावत, शंकरलाल अहिर, शम्भूलाल अहिर, चुन्नीलाल मेनारिया, मिठुलाल मेनारिया, भगवतीराम भारती, हिरालाल गुर्जर, रूप लाल बंजारा, लोकेश मेनारिया, उदयराम गाडरी, गोवर्धन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE