मंदसौर। मंदसौर के संजीत नाका क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। तेंदुआ मयूर कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जाकर बैठ गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सुबह करीब 8 बजे तेंदुआ कॉलोनी की गलियों में दौड़ता नजर आ रहा है। फिलहाल वह एक घर के अंदर बैठा हुआ है। दहशत के साथ-साथ हैरानी भी है। लोग उसे देखने के लिए आसपास के मकानों की छतों पर चढ़ गए हैं।
मंदसौर में कोई एक्सपर्ट नहीं है, ऐसे में वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए गांधी सागर से रवाना हो चुकी है।