BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2025, 11:40 am
KHABAR : यह जंग नही! डेग लूटने वालों का है हुजूम, पीरानपीर दरगाह पर हुआ है अनोखा आयोजन, जोश ऐसा कि जख्म भी नजर नहीं आए, पढे़ निलेश मालाकार की खबर 

Share On:-

सनावद। अपनी-अपनी आस्था अपना-अपना विश्वास। और इन दोनों की जुगलबंदी हो जाए तो फिर कोई भी काम असंभव नहीं होता। रास्ते में न तकलीफें होती है न कोई दर्द। आस्था की ऐसी ही अनोखी परंपरा का निर्वहन सनावद की पीरानपीर टेकड़ी की तलहटी में दिखाई दी। देखने में तो परंपरा किसी जंग से कम नजर नहीं आई। लोहे के बड़े से पात्र (डेंग)में रखे गर्म चावलों को लूटने के लिए युवाओं ने खूब जोर आजमाइश की। घायल भी हुए, लेकिन आस्था के आगे दर्द बौने हो गए। यह परंपरा अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाद सनावद की पीरानपीर दरगाह पर होती है।   


एक बड़े से बर्तन में उबलते चावलों को बाल्टियों से लूटने के लिए सैकड़ों लोगों को हुजूम जमा हुआ। जोश ऐसा कि जख्म भी नजर नहीं आए। डेग लूटते समय युवाओं के सिरों पर लोहे बाल्टियों ने कई बार वार किए।, लेकिन परंपरा का निर्वहन अनवरत जारी रहा। यह सिलसिला महज 15 से 20 मिनट चला। मेला पीरानपीर शीतला माता में 118 बरसों से निभाई जा रही डेग लूटने की परंपरा। नगरपालिका परिषद सनावद द्वारा सरकारी डेग  का आयोजन किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE