खरगोन। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी,पूर्व सदर रेहमान पहलवान (दादा) काज़ीपुरा का शनिवार को इंतकाल निधन हो गया। शहर में दादा के नाम से पहचाने जाने वाले पूर्व सदर रेहमान दादा हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे। दादा के इंतकाल की खबर फ़ैलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। सहकार नगर स्थित बगीचे में नमाज़े जनाजा अदा की गई। मरहूम दादा को बड़े कब्रस्तान में मूसेखां बाबा के पास सुपुर्दे खाक किया गया, जनाजे में पूर्व मंत्री एवम विधायक सचिन यादव ,पूर्व विधायक परसराम डंडीर,रवि जोशी, पूर्व नपाध्यक्ष विपिन गौर मिर्जा हबीब बेग,काकु भाई,मेहरुद्दीन खान, मुफ़्ती तारिक मुफ़्ती इस्माइल पूर्व सदर अल्ताफ आजाद सहित हजारों की संख्या में समाजजनो ने शामिल होकर दुआएं मगफिरत की।