रतनगढ़। नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंभू भाई चारण का ग्राम देहपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम उपसरपंच सरवन गुर्जर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, साफा बांधकर तथा मिठाई खिलाकर शंभू चारण का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शंभू चारण के साथ पूर्व पार्षद दलखन भाटी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष राजू पठान, पूर्व संभाग महामंत्री मलकीत सिंह तथा युवा नेता मुजीब रहमान का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष शंभू चारण ने कहा कि वे देहपुर पंचायत की जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा, “जब भी जनता मुझे पुकारेगी, मैं सेवा के लिए उपस्थित रहूंगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें।”
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद, भारत माता की जय, राहुल गांधी जिंदाबाद, जीतू पटवारी जिंदाबाद एवं तरुण बाहेती जिला अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाए।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरवन गुर्जर, हेमराज गुर्जर, भंवरलाल जटिया, मोहन गुर्जर, मुकेश गुर्जर, श्यामलाल भील, गोवर्धन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।