उज्जैन। केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी उज्जैन यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। नड्डा ने मंदिर में आयोजित होने वाली शयन आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। उज्जैन पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने नंदी हॉल में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ बाबा महाकाल की आरती देखी और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजन की संपूर्ण विधि पुजारी जितेंद्र गुरु द्वारा संपन्न कराई गई।
दर्शन के पश्चात, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।