चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर स्थित ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र पर आज वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति स्थापना और मन-बुद्धि को शक्तिशाली बनाना था। इस अवसर पर सामूहिक मेडिटेशन कर सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सेवा केंद्र की संचालिका आशा दीदी ने बताया कि सभी आत्माएँ मूल रूप से शांत और सुखस्वरूप होती हैं। जब हम अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लेते हैं, तो हमारे भीतर की खोई हुई शक्ति पुनः जागृत हो जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि योग और मेडिटेशन के माध्यम से हम अपनी विल पावर और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम में रामनरेश (महासचिव, नागरिक मंच), वरिष्ठ नागरिक मंच से महेंद्र जैन, साईं एस्ट्रो विजन से बहन हरदीप कौर, पतंजलि से बहन सरस्वती शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने योग और मेडिटेशन का गहन अनुभव किया। कार्यक्रम के अंत में मधु दीदी ने सभी अतिथियों और सहभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।