BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2025, 6:18 pm
KAVITA : कैसे कह दूं मैं जाकर के उनसे मुझको उनसे मोहब्बत नहीं है..., युवा कवित्री अंकिता शुक्ला की कविता, पढ़े 

Share On:-

कैसे कह दूं मैं जाकर के उनसे मुझको उनसे मोहब्बत नहीं है
 चाह कर भी ना हम मिल सके पर कैसे कह दूं की हसरत नहीं है
 भूल कर भी नहीं भूल पाए याद में प्रेम के गीत गाए
 प्रेम में हम तो ठोकर हैं खाये बेवफा से जो दिल को लगाए 
अब मेरा मन यही कह रहा है प्रेम की कोई चाहत नहीं है 
कैसे कह दूं मैं जाकर की उनसे मुझको उनसे मोहब्बत नहीं है
वह मेरा रूठना तब मनाना मेरी गलियों में आना और जाना
 फिर मुझे देखकर मुस्कुराना देखकर फिल्मी गीतों को गाना 
आदतो मे तू शामिल है मेरे कैसे कह दूं की आदत नहीं है 
कैसे कह दूं मैं जाकर के उनसे मुझको उनसे मोहब्बत नहीं है
प्यार के नाम पर याद आते चाहकर भी नहीं भूल पातें 
कहना तुम से तो था प्रिय बहुत कुछ चाह कर के भी हैं कह न पाते 
बेवफाई की यादें बहुत है कैसे कह दूं कि नफरत नहीं है 
कैसे कह दूं मैं जाकर के उनसे से मुझको उनसे मोहब्बत नहीं है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE