चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष कल्पना मेहता की अध्यक्षता में प्रेम और करुणा से भरपूर गौ - सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया साथ ही गौशाला के डॉक्टर व गोपालको को उपहार व कंबल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से हुई। गौशाला मुख्य संरक्षक सरपंच मुकेश गुर्जर ने महिला मंडल के इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
सभी ने गौ-सेवा के साथ-साथ पिकनिक विभिन्न खेलों का भी आनंद उठाया। अंत में आभार महासचिव रजनी रांका ने जताया। इस अवसर पर रजनी रांका, मधु मट्ठा, मनोरमा अजमेरा, उमा सुराणा, दिलखुश खेरोदिया, नम्रता गदिया, स्नेहा ढीलीवाल, पुष्पा जैन, स्वाती छाजेड़, अंजू कोठारी, सुमन चीपड़, रंजना बाघमार, प्रेमलता नाहर, मंजू सेठी, प्रीति ढीलीवाल, लीला लोड़ा आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।