BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 1:47 pm
BIG NEWS : मालवा के नीमच में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की पत्रकार वार्ता, भाजपा की सरकार पर साधा निशाना, बोली- 23 साल का कुशासन, हर मोर्चे पर फेल प्रदेश की सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने बुधवार को नीमच स्थित डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

रानी अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी स्कूल और अस्पताल बदहाल स्थिति में हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से जबरन वसूली की जा रही है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, जिससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। किसानों को खाद और यूरिया के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जबकि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और महिला सुरक्षा के सफल मॉडल को मध्यप्रदेश में लागू करने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा ‘मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 500 से अधिक जनसभाएं आयोजित की जा चुकी हैं।

रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के 23 वर्षों के कुशासन से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती है। पत्रकार वार्ता को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE