BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 4:31 pm
KHABAR : सामाजिक संस्थाओं ने किया सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल का स्वागत, सुभाष वाटिका एवं विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में हुआ पौधारोपण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल का दो दिवसीय नीमच प्रवास के दौरान सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। बुधवार सुबह फुव्वारा चौक स्थित सुभाष वाटिका परिसर में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर रानी अग्रवाल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात सामाजिक एवं पर्यावरणीय संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी एवं भारतीय सुभाष सेना के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश गोयल ने स्वागत उद्बोधन दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान रानी अग्रवाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के सच्चे मित्र हैं। प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब उसे संवारना और संरक्षित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित विकास के कारण पेड़ों की कटाई से वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि हो रही है, जो समस्त जीव-जगत के लिए खतरा है। सिंगरौली में भी कोयला खनन के कारण हजारों पेड़ नष्ट हुए हैं, जिसके विरोध में चिपको आंदोलन एवं रक्षा सूत्र अभियान चलाए गए हैं।

रानी अग्रवाल ने नीमच जिले में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर वनों की स्थापना एवं सड़कों के दोनों ओर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण प्रशंसनीय है। इससे समाज को प्रेरणा मिलती है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण की विरासत मिलेगी।

कार्यक्रम के पश्चात महापौर ने झांझरवाड़ा एयरपोर्ट मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका का भी निरीक्षण किया, जहां नीम, पीपल, जामुन, आंवला सहित फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। संस्था द्वारा गत वर्ष लगाए गए 1401 पौधों के शत-प्रतिशत जीवित रहने पर पर्यावरण मित्रों के प्रयासों की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, भारतीय सुभाष सेना, विश्व हिंदू परिषद, पेंशनर्स एसोसिएशन, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, द फर्स्ट गोल वेलफेयर एसोसिएशन सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने किया। उक्त जानकारी संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सचिव दुलीचंद कनेरिया ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE